रांगा थाना पुलिस ने किराने के दुकान से अवैध शराब व गाँजा किया बरामद,एक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा:थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में रांगा थाना क्षेत्र के मँझलाडीह गांव में एक किराने की दुकान पर औसक छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान मालिक भोला शाह उम्र 22 वर्ष के किराने की दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब एवं गांजा बरामद किया है, जिसमें 50 पीस कैन बियर, 20 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और ढाई सौ ग्राम अवैध गांजा की बरामदगी हुई है। मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान मालिक भोला साहा को पुलिस ने मौके से तुरंत गिरफ्तार कर लिया तत्पश्चात रंगा थाना पुलिस ने अग्रेषित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को सुसंगत धाराओं के तहत विधिवत जेल भेजने की प्रक्रिया कर रही है मौके पर बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव दलबल के साथ मौजूद थे। इस दौरान थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि आगामी विधानसभा सभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एंटी क्राइम चेकिंग,जांच अभियान एवं छापेमारी लगातार जगह जगह संचालित है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को