रांची सड़क हादसा: मां को ट्रेन में बैठाकर नाश्ता लाने गया युवक हादसे का शिकार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड अंतर्गत परसिया गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ ऋतिक कुमार पासवान की रांची में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

परिजनों के अनुसार, सोनू अपनी मां सावित्री देवी को रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठाकर उनके लिए नाश्ता लेने अपने एक दोस्त की मोटरसाइकिल से बाजार गया था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गाइड वॉल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

काफी देर तक जब सोनू वापस नहीं लौटा तो उसका दोस्त रेलवे स्टेशन पहुंचा और उसकी मां से पूछताछ की। इसके बाद सोनू के मोबाइल पर कॉल किया गया, जिसे रांची पुलिस लाइन से उठाया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सोनू की मौत हो चुकी है। यह सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। छोटे भाई मोनू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोड्डा विधायक एवं झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव को इसकी सूचना दी गई। मंत्री के पुत्र रजनीश भारती के सहयोग से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई और एंबुलेंस के माध्यम से सोनू का पार्थिव शरीर पैतृक गांव भेजा गया।

बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सावित्री देवी की तबीयत भी बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उन्हें कई बोतल सलाइन भी चढ़ाई गई।

मृतक के पिता अरविंद पासवान ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बेटों की पढ़ाई के लिए अपनी जमीन तक बेच दी थी। सोनू ने ग्रेजुएशन, पैरामेडिकल और बी.एड. की पढ़ाई पूरी कर ली थी और परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही उसे सरकारी नौकरी मिलेगी। लेकिन एक सड़क हादसे ने परिवार के सभी सपनों को पलभर में तोड़ दिया।

इस दुखद घटना ने परिवार की पीड़ा को और बढ़ा दिया है, क्योंकि सोनू की पत्नी संगीता कुमारी करीब पांच महीने की गर्भवती हैं। परिवार जहां नए मेहमान के स्वागत की तैयारी कर रहा था, वहीं अब घर का बड़ा बेटा हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया। पूरे परसिया गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण लगातार शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित