रांची सिटीजन फोरम के गठन के 3 वर्षों के अंदर जुड़े रांची के 13232 सदस्य : दीपेश निराला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रांची रेलवे स्टेशन के निकट वार्ड 15 अंतर्गत कृष्ण सिंह कॉलोनी, गुरुद्वारा गली स्थित होटल सीनेट में रांची सिटीजन फॉर्म के पदाधिकारियों और वार्ड 15 के स्थानीय निवासियों की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें वार्ड 15 के उपस्थित लोगों ने जाम नाली, बदहाल टूटे गड्ढे युक्त सड़कों की स्थिति, अनियमित कचरा उठाव की समस्या, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, दशमेश अपार्टमेंट के सामने जाम नाली के वजह से नाली का कचरा युक्त जल का सड़क में बहने से फैल रहा प्रदूषण और डेंगू तथा मलेरिया के संक्रमण के खतरे सहित दर्जनों समस्याओं से फोरम की पदाधिकारियों को अवगत कराया और बताया कि वे लोग घर से नहा धोकर पूजा के लिए गुरुद्वारा आते हैं, लेकिन सड़क में नाली का पानी बहने से उसके संपर्क में आ जाते हैं और उसके बाद गुरुद्वारा प्रवेश करते हैं, जिस कारण उनको काफी परेशानी हो रही है, जबकि यह क्षेत्र होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ यूजर टैक्स देने में भी अव्वल है। विभिन्न वार्ड से आए फोरम के पदाधिकारियों ने भी इसी प्रकार अपने-अपने वार्ड की समस्याएं साझा की जिसका जल्द समाधान निकालने की जरूरत है रांची नगर निगम को, क्योंकि पूरे झारखंड में रांची नगर निगम टैक्स लेने में अव्वल है और सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन रांची नगर निगम में होता है, तो हम मांग करते हैं कि यह सुविधा देने में भी नंबर 1 हो और उसी अनुरूप काम करें, क्योंकि यह राजधानी रांची का नगर निगम है। इस अवसर पर रांची सिटीजन फोरम ने अपने सदस्यों की सदस्यता की समीक्षा करते हुए हुए पाया कि दिनांक 07 अगस्त, 2022 को गठित हुए रांची सिटीजन फोरम के कुल 53 वार्ड क्षेत्रों से अब तक 13232 सदस्य जुड़ चुके हैं और फोरम का सभी 53 वार्ड में 53 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोग चर्चा, संवाद और जागरूकता के काम में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। फोरम ने रांची शहरी क्षेत्र के आम जनमानस से अपील की है कि वह भी रांची सिटीजन फोरम से जुड़े और वे व्हाट्सएप नंबर 8002830808 पर सदस्य के रूप में जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं, फोरम की सदस्यता निःशुल्क है। उक्त बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और संतोष मृदुला, सहित वार्ड 5 के संयोजक मनीष बक्शी, वार्ड 14 के संयोजक प्रवीण प्रसाद, वार्ड 9 के संयोजक शेखर कुमार, वार्ड 7 के संयोजक रंजय कुमार पाठक, और वार्ड 15 से अरविंदर सिंह खुराना, राजेंद्र प्रसाद कुनार, सरबजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह राजपाल, हरमीत सिंह, हरदीप सिंह, और रंजीत सिंह राजपाल, यूटीडी सम्मिलित हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए