राजगीर भीड़ हिंसा मामला: मंत्री लखेंद्र पासवान बोले- कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार/पटना: नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में हुई भीड़ हिंसा की घटना पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे कानून व्यवस्था और मानवता के विरुद्ध गंभीर अपराध बताया है। उन्होंने कहा कि केवल संदेह के आधार पर किसी व्यक्ति को निशाना बनाना और कानून को अपने हाथ में लेना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।

गौरतलब है कि 15 जून को झुनकिया बाबा मंदिर के पास चोरी के संदेह में दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव निवासी पिंटू पासवान और श्रवण पासवान पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसे एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज कराया। विभागीय प्रावधानों के अनुसार मृतकों के परिजनों को प्रथम किश्त के रूप में प्रति परिवार 4 लाख 12 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शुक्रवार को मंत्री लखेंद्र पासवान ने स्वयं पीड़ित परिवारों को सहायता राशि का चेक सौंपा।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस और प्रशासन को सूचना दें। राज्य सरकार ऐसी घटनाओं के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

बिहार बाढ़: नितिन नवीन ने दान की 3 महीने की सांसद सैलरी, ₹7 हजार की सहायता

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक मंच पर श्रेष्ठ रहना संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति का सूचक – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

गत वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीनों शीर्ष स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रतिभागी काबिज। भारत सरकार

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित