राजद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड से 14 नेताओं को मिली जगह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड प्रदेश से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 14 नेताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में मनोनीत किया गया है। इस निर्णय की जानकारी प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने दी। कैलाश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह, और सुभाष यादव को शामिल किया गया है। वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में विधायक नरेश सिंह, कैलाश यादव, गिरधारी गोप, अनीता यादव, कल्पना यादव, रंजन यादव, रश्मि प्रकाश और कमलेश यादव को मनोनीत किया गया है। प्रदेश से नामित सभी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, झारखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, तथा राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देशभर से चुने गए सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी गई हैं। कैलाश यादव ने कहा कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने हम सभी पर जो भरोसा जताया है, वह हमारे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। हम पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए झारखंड राजद के नेता जनता के बीच जाकर राजद को मज़बूत करने और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन जुटाने का कार्य करेंगे। राजद की यह नई टीम संगठन को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में पार्टी के जनाधार को और मजबूत करने के लक्ष्य के साथ काम करेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की