राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिले युवा राजद नेता इंजीनियर मयंक मधुकर कुशवाहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवा नेता ई. मयंक मधुकर कुशवाहा ने पटना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ई. मयंक मधुकर कुशवाहा ने लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद प्राप्त किया और राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य के साथ-साथ युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनका मार्गदर्शन लिया।

मुलाकात के दौरान बिहार के युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा राजद संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी दिशा-निर्देश प्राप्त किए गए। लालू प्रसाद यादव ने युवा नेता को ऊर्जावान होकर जनता के बीच काम करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

लालू प्रसाद यादव ने युवाओं से सामाजिक न्याय की धारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रहने की सलाह दी।

मुलाकात के बाद राजद के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। ई. मयंक मधुकर कुशवाहा ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे और युवाओं को एकजुट करने का प्रयास जारी रखेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा, सहभागिता और जनकल्याण का महाअभियान

प्रवीण कुमार, कटिहार। जिले में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक माहव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज

जनसंघ के त्याग और कार्यकर्ताओं की तपस्या की नींव पर खड़ी है आज की भाजपा : संजय सरावगी

प्रवीण कुमार, कटिहार। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठनों में से

राम दयाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन 15 सितंबर से प्रारंभ

प्रवीण कुमार, कटिहार। सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन सह अर्धवार्षिक परीक्षा