राजमहल:राजमहल विधानसभा के विधायक एमटी राजा रविवार को राजमहल प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया सहित आसपास के लगभग 15 गांव का भ्रमण किए. भ्रमण के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने फूल माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर विधायक का भव्य स्वागत किया. विधायक ने भी जनता के प्रति आभार प्रकट किए. इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने योजनाओं के लाभ लेने में उत्पन्न होने वाली कई छोटी-मोटी समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया. विधायक ने ग्रामीणों से कहे कि पारदर्शिता पूर्ण तरीके से राज्य सरकार के सभी योजनाओं को पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के माध्यम से धरातल तक उतारा जाएगा और उचित लाभुकों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया जाएगा. सरकार की सभी वैसी महत्वाकांक्षी योजनाओ को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा. अगर किसी योजना के लाभुकों का आवेदन कार्यालय में लंबित हो और अब तक योजना से वंचित है।तो इसकी समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाएगा. मौके पर सैकड़ो महागठबंधन के समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.वहीं पंचायत सहायक संघ का मिला शिष्टमंडल.रविवार को विधायक के निजी कार्यालय में पंचायत सहायक संघ के एक शिष्टमंडल प्रखंड अध्यक्ष नसीम अख्तर के नेतृत्व में विधायक से मिलकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए पंचायत सहायक संघ के प्रमुख मांगों से उन्हें अवगत कराया. संघ के शिष्ट मंडल ने आग्रह किया कि प्रोत्साहन राशि से जुड़ी उनके मांगों को सरकार तक रखा जाए. विधायक ने उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचने का आश्वासन दिए हैं. मौके पर लक्ष्मण मंडल ,अली हुसैन, तारकेश्वर प्रमाणिक ,भोलाराम मंडल, अब्दुल जब्बार, तौकीर शेख सहित अन्य मौजूद थे.

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर
पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन




