राजौनकला में गोड्डा पुलिस का नशा विरोधी जागरूकता अभियान, युवाओं को किया जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा/पथरगामा: नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस ने पथरगामा थाना क्षेत्र के राजौनकला गांव में ‘नशे को ना कहें’ जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आकाश भारद्वाज ने किया।

पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य, परिवार और पूरे समाज पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को दें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

अभियान के दौरान साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी के तरीकों और सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी गई। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आपातकालीन स्थिति में डायल-112 सेवा का निर्भीक होकर उपयोग करने की भी अपील की गई।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दिनेश महली, सदर अंचल निरीक्षक मधुसूदन मोदक, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

गोड्डा पुलिस ने कहा कि समाज को नशामुक्त, साइबर सुरक्षित और कानून के प्रति जागरूक बनाने के लिए इस तरह के जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पथरगामा में राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य

पथरगामा। सरकार की ओर से जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए जारी पारिवारिक राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का आधार आधारित ई-केवाईसी

नाबालिगों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत : कालेश्वर

गोड्डा। बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जिले में जमीनी स्तर पर अभियान चला रहे स्वयंसेवी संगठन ‘साथी’ ने नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, डीसी ने दिए आवश्यक निर्देश

गोड्डा। जिले में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर गुरुवार को डीआरडीए सभागार में

जिला स्थापना दिवस पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में कृषि प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

प्रवीण कुमार, कटिहार। कटिहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 1 सितंबर 2026 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार के बहुउद्देशीय भवन में