राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का पीवीसी हेल्थ कार्ड वितरण शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निबंधित लाभुकों को पीवीसी हेल्थ कार्ड वितरण की प्रक्रिया बीमा कंपनी टाटा एआईजी के द्वारा शुरू कर दी गयी है। इस योजना के तहत चयनित बीमा कंपनी टाटा एआईजी के द्वारा योजना में निबंधित राज्य कर्मी, सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके आश्रितों के पीवीसी स्वास्थ्य कार्ड उनके संबंधित डीडीओ कार्यालय के माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने योजना के लाभुकों को कार्ड उपलब्ध कराने को लेकर सभी विभागीय सचिवों एवं पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कार्ड वितरित करने के लिए आवश्यक निर्देश देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि योजना के तहत इनरॉल्ड लाभुकों (कार्यरत राज्य कर्मी, सेवा निवृत्त कर्मी एवं उनके आश्रितों) के संबंधित डीडीओ के कार्यालय से मुद्रित पीवीसी स्वास्थ्य कार्ड (परिवार के अनुसार एकत्रित) बीमा कंपनी द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। विभाग के अंतर्गत सभी डीडीओ को इस विषय वस्तु से अवगत कराते हुए लाभुकों को पीवीसी हेल्थ कार्ड बीमा कंपनी से रिसीव करने एवं संबंधित लाभुकों को वितरित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह