राज्य के समग्र विकास को लेकर उद्योग सचिव की बड़ी पहल, JICA, JETRO और NEC के साथ हुई बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर झारखंड में औद्योगिक विकास और समग्र प्रगति को गति देने के उद्देश्य से राज्य के उद्योग सचिव अरवा राजकमल और ज़ियाडा (JIADA) के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन ने नई दिल्ली में कई महत्वपूर्ण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इन बैठकों में रणनीतिक सहयोग और निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। JICA ने जताई रणनीतिक सहयोग में रुचि झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने जापानी अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (JICA) इंडिया की अपर मुख्य विकास विशेषज्ञ सुश्री अदिति पुरी से मुलाकात की। इस दौरान JICA ने राज्य में औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य अवसंरचना और कौशल विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इन क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग की संभावनाओं में गहरी रुचि दिखाई। JETRO बनाएगा झारखंड को जापानी निवेश का केंद्र उद्योग सचिव ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) इंडिया के मुख्य महानिदेशक श्री सुजुकी ताकाशी से भी मुलाकात की। JETRO ने झारखंड को जापानी निवेशकों से जोड़ने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। दोनों पक्षों ने मिलकर राज्य में नए निवेश अवसर खोलने और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति जताई। NEC के साथ डिजिटल और तकनीकी साझेदारी की संभावनाएं दिल्ली स्थित झारखंड भवन में NEC कॉर्पोरेशन के कॉरपोरेट स्ट्रेटेजी प्रमुख श्री रयोहेई आइबा के साथ हुई बैठक में आईटी सॉल्यूशन, दुर्लभ मृदा खनिजों के खनन में डिजिटल तकनीक, और NEC के सहयोग से जापानी भाषा अकादमी की स्थापना जैसे संभावित क्षेत्रों पर चर्चा हुई। NEC ने झारखंड की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा में सक्रिय भागीदारी की इच्छा जताई। इन बैठकों के माध्यम से झारखंड सरकार ने राज्य में वैश्विक निवेश, तकनीकी सहयोग और विकास के नए द्वार खोलने की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया है। राज्य सरकार की यह पहल झारखंड को एक मजबूत औद्योगिक और तकनीकी केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक साबित होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन