राज्य को मिलेंगे नए चिकित्सक, 22 जुलाई को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे स्वास्थ्य मंत्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 126 विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों (SMO) और 91 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा सभी चयनित अधिकारियों के नियुक्ति पत्र तैयार कर लिए गए हैं, जिन्हें 22 जुलाई को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सौंपेंगे। यह राज्य गठन के बाद अब तक की सबसे बड़ी चिकित्सा नियुक्ति मानी जा रही है । स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “मैं स्वयं एक डॉक्टर हूं, मुझे सिस्टम की हर कमजोरी और जरूरत का ज्ञान है। डॉक्टरों की कमी दूर करना मेरी प्राथमिकता है।” उन्होंने बताया कि झारखंड के प्रत्येक जिले में अब पर्याप्त संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है, जिससे मरीजों को अपने घर के पास ही बेहतर इलाज मिल सकेगा और उन्हें बाहर रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।संथाल परगना जैसे पिछड़े क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए वहां अधिक संख्या में डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। साथ ही, जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी पर्याप्त विशेषज्ञों की बहाली सुनिश्चित की गई है, जिससे आने वाले समय में इसका सीधा लाभ जनता की सेहत पर दिखेगा। इस अवसर पर विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम डायरेक्टर शशि प्रकाश झा, परियोजना निदेशक अबू इमरान सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के