रामगढ़ में आज होगा अंतिम संस्कार, छोटे बेटे बसंत सोरेन देंगे मुखाग्नि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज रांची पहुंच गया है। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। हजारों की संख्या में लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा, जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। मुखाग्नि उनके छोटे बेटे व विधायक बसंत सोरेन देंगे। राजकीय श्रद्धांजलि कल विधानसभा में गुरुजी के सम्मान में आज सुबह 10 बजे झारखंड विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायक और तमाम राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम यात्रा के लिए रामगढ़ ले जाया जाएगा। राज्यभर में शोक का माहौल शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सरकार पहले ही 4 से 6 अगस्त तक तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा कर चुकी है। 4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और कोई सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। विधानसभा का मानसून सत्र भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। झारखंड की राजनीति, आदिवासी चेतना और सामाजिक संघर्ष की आवाज रहे दिशोम गुरु को अंतिम विदाई देने के लिए राज्यभर से जनसैलाब उमड़ने की संभावना है। उनका जाना एक युग का अंत माना जा रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत