राष्ट्रीय युवा जनता दल की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया गया जोर

राष्ट्रीय युवा जनता दल
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर : जिले के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत रानीपुर स्थित फ्लिपकार्ट हब परिसर में राष्ट्रीय युवा जनता दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने की। बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव तथा राष्ट्रीय युवा जनता दल के प्रवक्ता एवं झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्रा उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत झारखंड प्रदेश के श्रम, नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय यादव की माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई। इसके पश्चात बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि पाकुड़ से दुमका को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार ने लगातार कार्य किया है। संथाल परगना क्षेत्र में आज भी कई योजनाएं देखने को मिलती हैं।

उन्होंने कहा कि पाकुड़ को जिला का दर्जा दिलाना, पाकुड़ के केकेएम महाविद्यालय में विज्ञान की पढ़ाई शुरू कराना, पाकुड़ नगर के अंबेडकर चौक का निर्माण, महेशपुर के करा छत्तर में हटिया बाजार की स्थापना जैसे कई कार्य राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकाल की देन हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों का हक और अधिकार दिलाने का कार्य राष्ट्रीय जनता दल ने किया है।

राष्ट्रीय युवा जनता दल के प्रवक्ता एवं झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को साजिश के तहत फंसाया गया, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय राष्ट्रीय जनता दल का होगा और युवा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

बैठक में सभी युवाओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने प्रखंड और पंचायत स्तर पर लोगों से संपर्क कर संगठन को मजबूत करें। बैठक का संचालन राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं जिला सचिव रणजीत कुमार सिंह ने किया।

इस दौरान विभिन्न प्रखंडों के युवा अध्यक्षों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। बैठक में युवा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, महिला जिला अध्यक्ष ज्योति दुबे, जिला अध्यक्ष महावीर मढैया, प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक