राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु बैठक में विचार-विमर्श

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों के निष्पादन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला पदाधिकारी-सह-उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जिला परिवहन पदाधिकारी डेजी कुमारी, आरक्षी उपाधीक्षक (यातायात), लोक अभियोजक, सरकारी अधिवक्ता, सभी अपर लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, एजीपी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक तैयारियों और विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार रणवीर सिंह ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से जिले के आमजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होकर अपने वादों का निपटारा कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।

जिला पदाधिकारी, कटिहार एवं आरक्षी अधीक्षक, कटिहार ने बैठक में उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी डेजी कुमारी, आरक्षी उपाधीक्षक (यातायात), लोक अभियोजक, सरकारी अधिवक्ता, सभी अपर लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक एवं एजीपी को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान पूर्व में 9 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, विभागीय कर्मचारियों, अपर लोक अभियोजकों एवं विशेष लोक अभियोजकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कमलेश सिंह देऊ, अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में बेहतर सहयोग के लिए जिला प्रशासन, कटिहार के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

कटिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संसदीय विकास समिति के गठन का निर्णय

कटिहार में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की सद्भावना भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद तारिक अनवर ने की। सांसद के