रिमांड खत्म के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए निलंबित आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार  निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे और तत्कालीन उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. एसीबी ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए दोनों को रिमांड पर लिया था.इससे पहले शुक्रवार को दोनों अधिकारियों से अलग-अलग पूछताछ की गई थी. जानकारी के मुताबिक, विनय कुमार चौबे ने पूछताछ के दौरान तबीयत ठीक नहीं होने की बात कह अधिकांश सवालों के जवाब टाल दिए. एसीबी की टीम ने उनसे पूछा कि प्लसमेंट एजेंसियों के चयन का आधार क्या था? जब कंपनियों ने बकाया जमा नहीं कराया तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? बैंक गारंटी की जांच में अनियमितता क्यों बरती गई? इसके साथ ही उत्पाद सचिव के तौर पर उनकी भूमिका कैसी थी? ये सभी सवाल किए गए, हालांकि विनय कुमार चौबे अपनी सीधी संलिप्तता से इंकार किया .शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार राज्य के सीनियर आईएएस अधिकारी विनय चौबे और तत्कालीन उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को कोर्ट में पेश करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है. आपको बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने निलंबित आईएएस विनय चौबे से पूछताछ के लिए अदालत से दो दिनों का रिमांड लिया था. लेकिन खराब स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनसे केवल शुक्रवार को ही पूछताछ हो पाई. शनिवार को रिमांड अवधि खत्म होने की वजह से उन्हें वापस कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह