रिम्स डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को मिली धमकी, बरियातू थाना में मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। रिम्स के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार को व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है। चंदन कुमार नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन कर 15 दिनों के भीतर जूते से पीटकर रांची से बाहर करने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे कॉल में आरोपी ने कहा, “बहुत सम्मान करा लिया तुमने, अब तुम्हें 15 दिनों के अंदर जूते से पीटकर रांची से बाहर करूंगा।” बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मई माह में भी रिम्स डायरेक्टर से मुलाकात कर चुका है। घटना की शिकायत बरियातू थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के