रेलवे ट्रैक मरम्मत के चलते 24 से 26 अगस्त तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, कुछ रद्द

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के लमडिंग-बदरपुर हिल सेक्शन में रेलवे ट्रैक की मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य के चलते 24, 25 और 26 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। न्यू हरंगाजाओ स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक की लाइन-1 और लाइन-2 के सेटलमेंट के बाद बड़े पैमाने पर मरम्मत कार्य चल रहा है।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फिलहाल लाइन-3 के जरिए नियंत्रित गति और उन्नत सुरक्षा उपायों के साथ ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। मरम्मत कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

इन ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव

गाड़ी संख्या 15615 गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस: यह ट्रेन 25 अगस्त 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 15616 सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस: यह ट्रेन 26 अगस्त 2026 को अपनी यात्रा शुरू नहीं करेगी और रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 15650 नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस: 25 अगस्त 2026 को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय के बजाय शाम 6:30 बजे नारंगी स्टेशन से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 15628 सिलचर-कोयंबटूर एक्सप्रेस: 25 अगस्त 2026 को ट्रेन अपने निर्धारित समय के बजाय रात 10:10 बजे सिलचर से प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 15625 देवघर-अगरतला एक्सप्रेस: 24 अगस्त 2026 को यात्रा शुरू करने वाली इस ट्रेन को रास्ते में नियंत्रित यानी रोक-रोककर चलाया जाएगा। इसके चलते ट्रेन अपने गंतव्य तक निर्धारित समय से देरी से पहुंच सकती है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव रनिंग स्थिति जरूर जांच लें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही घर से निकलें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले