रेल नीर नहीं मिला तो यात्री खरीद सकेंगे अन्य ब्रांड का पानी, कीमत भी तय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

यात्रियों को स्टेशनों पर पैक्ड पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अहम फैसला लिया है। अब ‘रेल नीर’ उपलब्ध नहीं होने या इसकी कमी होने की स्थिति में स्टैटिक कैटरिंग यूनिटों से अन्य स्वीकृत कंपनियों के पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर की बिक्री की जा सकेगी। इसके लिए 12 से अधिक ब्रांडों को दो वर्ष की अवधि के लिए मंजूरी दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने पैक्ड पानी की अधिकतम बिक्री दर भी निर्धारित कर दी है। इसके तहत एक लीटर की बोतल अधिकतम 14 रुपये और 500 एमएल की बोतल अधिकतम 9 रुपये में यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

यह व्यवस्था कटिहार समेत अलीपुरद्वार, रंगिया, लामडिंग और तिनसुकिया रेल मंडलों में लागू होगी। इसका उद्देश्य रेल नीर की कमी के दौरान यात्रियों को पैक्ड पेयजल आसानी से उपलब्ध कराना है।

ड्रॉप्स और बिसलेरी की बिक्री पर रोक

रेलवे प्रशासन ने ‘ड्रॉप्स’ ब्रांड और बिसलेरी के पैक्ड पानी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। रेलवे की ओर से स्वीकृत अन्य ब्रांडों का ही पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर स्टैटिक कैटरिंग यूनिटों के माध्यम से बेचा जा सकेगा।

रेलवे का यह कदम यात्रियों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने और ‘रेल नीर’ की कमी के दौरान पानी की समस्या को दूर करने की दिशा में उठाया गया है।

अधिक कीमत वसूलने पर होगी कार्रवाई

इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि यदि स्टेशन पर अथवा रेल क्षेत्र में कोई व्यक्ति निर्धारित दर से अधिक कीमत पर पैक्ड पानी बेचता या वसूलता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध रेल प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि पैक्ड पानी खरीदते समय निर्धारित अधिकतम बिक्री दर की जांच करें और अधिक कीमत वसूले जाने की स्थिति में संबंधित रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित