लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश, डीसी की अध्यक्षता में स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित स्थापना मामलों, सेवा प्रस्तावों एवं अनुकम्पा नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित चार लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान एक आवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेजों का शीघ्र सत्यापन कर पात्र मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत सरकारी कर्मियों के आश्रित परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान करना है। इसलिए ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए।

उपायुक्त ने सभी विभागों को लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण करने और किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सुंदरपहाड़ी के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

गोड्डा: सुंदरपहाड़ी प्रखंड के रामपुर में इंडियन बैंक की नई शाखा का शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने

मधुश्रावणी में कमल और रंग-बिरंगे फूलों का विशेष महत्व, गोड्डा में नवविवाहिताओं ने की पूजा

गोड्डा: मिथिला संस्कृति के प्रमुख मधुश्रावणी व्रत को लेकर गोड्डा के विभिन्न गांवों में उत्साह का माहौल है। 14 दिवसीय अनुष्ठान के छठे दिन नवविवाहिताएं

गोड्डा में दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

गोड्डा: जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को स्थानीय गांधी मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

गोड्डा में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत से झारखंड में फिर खिलेगा कमल

गोड्डा: बिहार विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को गोड्डा जिला परिषद में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की