लखीसराय में किसान सभा-सीटू की संयुक्त बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लखीसराय: जिले के माकपा कार्यालय में अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू तथा बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड योगेंद्र यादव ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी जेल भरो आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में किसानों, मजदूरों, छात्रों और नौजवानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सभी जन संगठनों से अपने-अपने स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने और आंदोलन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन मेहनतकशों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से विभिन्न जन संगठनों के बीच समन्वय बढ़ाने और आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में किसान सभा के उपाध्यक्ष कामरेड सिवदानी सिंह बच्चन, संयुक्त सचिव रणजीत कुमार अजीत, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, खेतिहर मजदूर नेता रामदयाल साव, रामपाल मांझी तथा डीवाईएफआई के जिला सचिव आनंद कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में धान रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर घायल

गोड्डा। बसंतराय थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रही दो महिलाओं की मौके पर

गोड्डा में ‘न्याय आपके द्वार’ कार्यक्रम, डालसा ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में गठित लीगल एड

गोड्डा के चांदपुर प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को कराया गया रुचिकर मिष्ठान तिथि भोजन

गोड्डा। सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ठाकुरगंगटी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, चांदपुर में शनिवार को तिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर

गोड्डा में ट्रैक्टर चोरी कांड का खुलासा, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद; पांच आरोपी गिरफ्तार

गोड्डा। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में गोड्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में दर्ज