लिट्टीपाड़ा में झामुमो पार्टि प्रत्याशी हेमलाल के पक्ष में लोगो से कल्पना ने मांगे वोट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर : गुरुवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर फुटबॉल मैदान में गांडेय विधायक सह झामुमो स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने चुनावी सभा किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में लोगो से मतदान करने की अपील किया। आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए झामुमो नेत्री सह स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा नही चाहती कि आदिवासियों को पहचान मिले ।जो हमेशा से ही आदिवासियों को छलने का कार्य किया है।सभा मे हजारो की भीड़ थी। जहाँ झामुमो नेत्री को फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सभा मे राजमहल सांसद विजय हांसदा व लिट्टीपाड़ा के झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे। वही झामुमो नेत्री ने अपने ओजस्वी भाषण में कही की झारखण्ड में 24 वर्षो में से 18 वर्ष भाजपा ने शासन किया , पर राज्य की समुचित विकास नही कर पाया। आदिवासियों की हितैषी बनने की ढोंग करने वाले भाजपा ने एसटी की आरक्षण में भी कटौती कर दिया था। हेमन्त सोरेन की पांच वर्ष के कार्यकाल में ढाई वर्ष कोरोना जैसे महामारी से बिता। हेमन्त सोरेन ने जान की बाजी लगाकर प्रभावित लोगों की मदद किया। बचे ढाई वर्षो के दौरान भाजपा ने षड्यन्त्र के तहत हेमन्त सोरेन को पांच माह जेल में डाल दिया गया था इसके बावजूद राज्य सरकार ने लोगो की हित मे कई योजनाओं को धरातल में लाया। मईया योजना की चौथी किश्त निर्गत की जा चुकी है। जिससे महिलाओ के चेहरे में खुशी देखी जा रही है। वही राज्य के सभी बकाये बिजली बिल को माफ , कृषको की दो लाख तक कि कृषि ऋण माफ , बेघरों को अबुआ आवास सहित कई योजनाओं का लाभ आमलोगों को दे रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक 40 लाख लोगों को सर्वजन पेंशन , 25 लाख अबुआ आवास , मईया योजना से लाखों महिलाओ को जोड़ा गया है । ओल्ड पेंशन जिसे भाजपा ने बन्द किया था , राज्य सरकार ने इसे लागू किया। भाजपा घुसपैठियों के बहाने लोगो को डराना चाह रही है। समाज को तोड़कर भाजपा शासन करना चाह रहा है ,जो कभी सफल नही होगा। संथालपरगना क्षेत्र में झामुमो पूर्व से सर का ताज बना हुआ था , आगे भी बना रहेगा।वही राज्य के 1932 की खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू की जाएगी। सांसद ने कहा कि राज्य में हेमन्त सोरेन सरकार के कामकाजों को अपार समर्थन मिल रहा है। राज्य में पुनः झामुमो की ही सरकार बनेगी। स्थानीय व बाहरी कोई मुद्दा नही है। क्षेत्र में झामुमो प्रचण्ड मतो से विजय हासिल करेगी ।इस अवसर पर झामुमो संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम, जिला अध्यक्ष श्याम यादव , पंकज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष समद अली , जिला सचिव सुलेमान बास्की , जावेद आलम ,मुसलोदिन आदि उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय