लिट्टीपाड़ा में पिछले सरकार से त्राहिमाम है जनता,विकास के मुद्दे पर करेंगे वोट:मुन्नी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़:देश के अत्यंत पिछड़ा जिला लिट्टीपाड़ा विधानसभा की जनता इस बार परिवर्तन चाह रही है। इस बार निर्दलीय प्रत्याशी पर अपना विश्वास कर जिताने का मन बना रही है। उपरोक्त बात लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय कर्मठ प्रत्याशी मुन्नी हांसदा ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। कहा कि वर्षों से एक कि परिवार ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा में राज्य किया है। बावजूद क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। क्षेत्र की गरीब आदिवासी आज भी बिजली, सड़क, स्वस्थ्य, पेयजल आदि की गंभीर समस्या से जूझ रहे है। क्षेत्र की जनता पेयजल व स्वस्थ्य सेवा के लिए इधर-उधर भटकने को विवश है। झामुमो की सरकार ने आज तक क्षेत्र की मूलभूत समस्या से लोगों को निजात दिलाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इस बार क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता का आपार प्यार व समर्थन मिल रहा है। जिससे साफ देखा जा रहा है कि मेरा जीत लिट्टीपाड़ा विधानसभा से इस बार तय है। निर्दलीय प्रत्याशी ने अपनी जीत को लेकर लगातार क्षेत्र में तूफानी दौरा कर रहे है। दिन-रात निर्दलीय प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र का दौरा करने में लगे है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन