लैंड फॉर जॉब घोटाला में लालू यादव को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली  : लालू यादव लैंड फॉर जॉब केस के मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी. सीबीआई इस मामले की जांच कर है जिसमें रेलवे में नौकरी देने के बदले लालू यादव पर लोगों की जमीन हड़पने का आरोप है. लालू यादव पर आरोप है कि उनके वर्ष 2004 से 2009 तक तक रेल मंत्री रहते हुए लोगों को रेलवे ने नौकरी दी गई और इसके बदले उनकी जमीनें ली गई. दरअसल, लालू यादव लैंड फॉर जॉब केस को रद्द कराना चाहते हैं. इसे लेकर उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. उन्होंने CBI द्वारा दर्ज FIR और चार्जशीट को रद्द करने की मांग की थी. कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी. लालू यादव का कहना था कि CBI ने जांच शुरू करने से पहले जरूरी कानूनी इजाजत नहीं ली थी. लालू के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में दलीलें पेश कीं. उन्होंने दावा किया कि CBI ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों को तोड़ा है. उन्होंने बिना जरूरी इजाजत के ही लालू यादव के खिलाफ जांच शुरू कर दी. हालांकि कोर्ट ने उनके इस तर्क पर मामला ख़ारिज करने की मांग ठुकरा दी.लालू यादव की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट में दलील दी थी कि इस मामले में दर्ज प्राथमिकी और जांच प्रक्रिया दोनों ही कानून के अनुरूप नहीं हैं. उनका तर्क था कि जब प्राथमिकी और जांच वैध नहीं हैं, तो उनके आधार पर दायर आरोपपत्र भी कानूनी रूप से टिक नहीं सकता. उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत, किसी पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सरकार से पूर्व मंजूरी लेना अनिवार्य है जो इस मामले में नहीं ली गई.  

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की