लोग चाहते हैं कि चिराग पासवान समाप्त हो जाए लेकिन मैं भी शेर का बेटा हूं: चिराग पासवान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
पटना लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को अगिआंव विधानसभा क्षेत्र के चरपोखरी खेल मैदान में भाजपा समर्थित महेश पासवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया, जहां मतदाताओं से अपील की कि वे जाति-पात और मजहब से ऊपर उठकर महेश पासवान का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा से जुड़ा हुआ विधायक ही बड़ी परियोजनाएं लेकर आएगा। दूसरे को चुनेंगे तो पांच साल पछताएंगे। अपने संबोधन में चिराग पासवान ने न केवल एनडीए के लिए वोट मांगा बल्कि अपनी राजनीतिक चुनौतियों को भी खुलकर जनता के सामने रखा। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार केंद्र में है और अगर बिहार में भी हमारी सरकार रहेगी तो दोनों केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को उन्नति की ओर ले जाएंगी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कई कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया और दावा किया कि अगर महेश पासवान विधानसभा पहुँचते हैं तो अगिआंव क्षेत्र का सर्वाधिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि बड़ी-बड़ी ताकतें चिराग पासवान को खत्म करने और मेरी राजनीतिक हत्या करने में लगी हैं। चिराग पासवान ने कहा कि लोग चाहते हैं कि चिराग पासवान समाप्त हो जाए ताकि ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की कोई बात न करे लेकिन उन्हें पता नहीं है कि चिराग शेर का बेटा हूं। जब तक बिहार को विकसित नहीं बना दूँगा, तब तक शांत नहीं बैठूंगा।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह