वामदलों का विरोध प्रदर्शन होगा तीस दिसम्बर को

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: संविधान निर्माता डॉ. बीआर अम्बेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में आज वामदलों की संयुक्त बैठक स्थानीय भीखनपुर स्थित सीपीआई जिला कार्यालय में हुई। बैठक की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। माकपा के जिला सचिव दशरथ प्रसाद, भाकपा-माले के नगर प्रभारी मुकेश मुक्त, नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल, भाकपा के जिला सचिव देव कुमार यादव एवं जिला परिषद सदस्य अवधेश राय आदि बैठक में शामिल हुए।बैठक से जारी संयुक्त प्रेस बयान में वाम नेताओं ने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी संविधान और बाबा साहब के प्रति भाजपा व आरएसएस की घृणा का प्रदर्शन है। मनुस्मृति को देश का संविधान बना देने की उनकी बेचैनी साफ तौर पर जाहिर होती है।बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए वाम नेताओं ने बताया कि देशव्यापी आह्वान पर 30 दिसम्बर 2024 को भागलपुर मुख्यालय में वामदल विरोध प्रदर्शन कर गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर झामुमो सक्रिय, मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु कार्यकर्ताओं को दिया विशेष प्रशिक्षण

  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर झामुमो ने पाकुड़ और जामताड़ा में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर पाकुड़ में कार्यशाला, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर

  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पाकुड़ में आयोजित कार्यशाला में बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह समापन पर पाकुड़ में विशेष सफाई अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण

  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के समापन पर पाकुड़ नगर प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। वीआईपी रोड, मदर टेरेसा चौक

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नवीनगर पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों के अधिकारों पर जोर

  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर नवीनगर पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम