वार्ड 19 में प्रस्तावित पार्क निर्माण का विरोध, खेल मैदान बचाने की उठी मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: टी.एन.बी. कॉलेजिएट मैदान परिसर में स्थानीय नागरिकों एवं बच्चों ने भागलपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 19 में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत प्रस्तावित पार्क निर्माण कार्य का विरोध किया।

विरोध कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मैदान आसपास के बच्चों के खेलने, दौड़ने और विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध एकमात्र खुला स्थान है। यदि इस स्थल पर पार्क का निर्माण कर दिया जाता है तो बच्चों के लिए खेलकूद की पर्याप्त जगह नहीं बचेगी।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सरकार एक ओर बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर खेल मैदान को सीमित कर बच्चों के विकास के लिए आवश्यक सुविधाओं को प्रभावित किया जा रहा है।

लोगों ने मांग की कि उक्त स्थल को बच्चों के खेल मैदान के रूप में सुरक्षित रखा जाए तथा पार्क निर्माण के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है और इस मैदान को संरक्षित रखना समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के हित में आवश्यक है।

विरोध प्रदर्शन में गिरीश चंद्र झा, राकेश कुमार ओझा, हरबिंद भारती, फूल ठाकुर, रतन सिंह, रमंजय साह, स्वीटी सिंह, अनूप कुमार, डंपी सिंह, धीरज राम, अमित सिंह, विकास सिंह और सुमित रजक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं मैदान में खेलने वाले बच्चे मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पार्क निर्माण योजना का विरोध करते हुए खेल मैदान को यथावत बनाए रखने की मांग की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो कार्यालय में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में

विश्व आदिवासी दिवस पर लिट्टीपाड़ा में अधिकार सम्मेलन, 16 गांवों के 300 पीवीटीजी लोग शामिल

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व सेवा समिति संस्था की ओर से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 16 गांवों के करीब 300 पीवीटीजी यानी विशेष

लिट्टीपाड़ा में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार के तत्वावधान में लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर

विश्व आदिवासी दिवस पर मेहरमा में निकली भव्य रैली, सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेहरमा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जहेरथान, मांझीथान संवर्धन समिति के तत्वावधान में मेहरमा चौक से भव्य आदिवासी रैली निकाली गई। समिति