वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: गुरुवार को जिला-परिवहन विभाग साहिबगंज के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत आज निशुल्क नेत्र जाँच शिविर वाहन चालकों के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज एवं साहिबगंज बस स्टैंड में आयोजित किया गया।सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु साहिबगंज जिला अंतर्गत निशुल्क नेत्र जांच अभियान सभी वाहन चालकों के लिए गया गया जिसमें सभी वाहन चालकों का विजन टेस्ट कलर एक्यूरेसी टेस्ट आदि जांच किए गए जिसमें कई चालकों को निःशुल्क चश्मा एवं दवाइयां दी गई।यह निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्देश्य यह है कि सभी वाहन चालकों का आंखों का दृष्टि सही बनी रहे एवं आंखों की समस्या एवं दृष्टिबाधित्ता से बचे रहे जिससे सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित हैंड बिल, बुकलेट एवं पंपलेट वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश चौधरी, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पाराशर, आईटी सहायक राजहंस एवं सदर अस्पताल के नेत्र जांच कर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी