विकास का पर्याय बन चुका है पीएम मोदी का नाम: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन चुके हैं, और यह लोकप्रियता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि विकास और निर्णायक नेतृत्व की वजह से है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए सेठ ने कहा कि मोदीजी का नाम विकास का पर्याय बन चुका है। उनके नेतृत्व में आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।’ रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आत्मनिर्भर बना है, बल्कि सैन्य क्षेत्र में भी जबरदस्त ताकत हासिल कर चुका है। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ इसका प्रमाण है, जब हमारी सेना कुछ ही वक्त में पाकिस्तान की साजिश को नेस्तनाबूद कर दिया। सेठ ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर जाते हैं, तो उन्हें सर्वोच्च सम्मान मिलता है। यह 140 करोड़ देशवासियों के आत्मगौरव का प्रतीक है। रक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि सोमवार से संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दोनों सदनों में चर्चा होगी। उन्होंने कहा, “हमने हमेशा चर्चा का स्वागत किया है, लेकिन विपक्ष चर्चा से भागता रहा है। कई सत्रों में विपक्ष ने हंगामा कर पर्चे फाड़े और चर्चा को बाधित किया। जनता विपक्ष को चर्चा के लिए चुनती है, न कि हंगामे के लिए।” उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “इसलिए उन्हें तीसरी बार विपक्ष में बैठना पड़ा है और आगे भी बार-बार बैठना पड़ेगा। लोकतंत्र के मंदिर में उनकी भूमिका निराशाजनक रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सशस्त्र बलों की रणनीतिक क्षमता और वीरता का प्रतीक है। हम इस पर गर्व से चर्चा करेंगे और देश की सुरक्षा नीति की मजबूती को दुनिया के सामने रखेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन