वित्त रहित शिक्षकों का जीवन सरकार ने किया बर्बाद : नितेश कुमार यादव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: कोसी स्नातक विधान परिषद के निवर्तमान राजद प्रत्याशी एवं युवा राजद के निवर्तमान राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश कुमार यादव ने बिहार सरकार पर वित्त रहित शिक्षकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नई योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में 211 नए डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं, जबकि पहले से संचालित वित्त रहित डिग्री कॉलेज वर्षों से हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और उनके पास बेहतर आधारभूत संरचना तथा योग्य शिक्षक भी उपलब्ध हैं।

नितेश कुमार यादव ने कहा कि सरकार को नए कॉलेज खोलने के बजाय मौजूदा वित्त रहित कॉलेजों का अधिग्रहण (टेकओवर) कर उन्हें वित्त सहित करना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो शिक्षकों को वेतनमान दे रही है, न सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए पेंशन की व्यवस्था कर रही है और न ही समय पर अनुदान का भुगतान हो रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोसी स्नातक क्षेत्र के वर्तमान एमएलसी डॉ. एन.के. यादव ने वित्त रहित शिक्षकों के मुद्दे को सदन में प्रभावी ढंग से नहीं उठाया और न ही उनके आंदोलनों में भाग लिया। नितेश कुमार यादव ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही वित्त रहित शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो विधानसभा और विधान परिषद का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल वित्त रहित शिक्षकों के हक और अधिकार की लड़ाई में उनके साथ खड़ा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन