विधानसभा आम निर्वाचन 2024 में चिन्हित महिला मतदान केन्द्रों के निमित्त पीओ, पी1, पी2, पी3 एवं अतिरिक्त पी2 कुल 765 महिला मतदान पदाधिकारियों को दी गई प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने पाकुड़ राज +2 विद्यालय में महिला पीओ, पी 1,पी 2,पी 3 को दिए जा रहे प्रशिक्षण का लिया जायजा, दिया जरूरी दिशा निर्देश।

पाकुड़ राज +2 विद्यालय में मंगलवार को विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर सभी महिला पीO, पी 1, पी 2 एवं पी 3 महिला को प्रशिक्षण दिया गया। पाकुड़ राज +2 विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण का जायजा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने लिया। मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के सहयोगी पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार अन्य उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने क्रमवार पाकुड़ राज +2 विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण सत्र का जायजा लिया। उन्होंने सभी महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में सभी का काफी अहम रोल है। पीओ को टीम लीडर की तरह कार्य करना होता है। समन्वय बनाकर सभी के साथ (पी वन,पी टू एवं पी थ्री) काम करना है। लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ सभी काम करें। आप सबों का प्रशिक्षण सत्र बेहतर चल रहा है। डीएलएमटी द्वारा सभी बिंदुओं पर जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में बताई गई बातों को गंभीरता से लें और उसी के अनुरूप अपने कार्य दायित्व का निष्पादन करें। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा महिला PO, P1,P2,P3 सभी को ईलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)/ वोटर वैरिफिएबल पेपर आडिट ट्रैल (वीवीपैट) का प्रशिक्षण विस्तार से दिया गया। उन्हें कंट्रोल यूनिट (सीयू), बैलेट यूनिट (बीयू), वीवीपैट को कनेक्ट करने एवं संचालन, माक पोल, पेपर सिलिंग आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों