विधानसभा के माॅनसून सत्र को लेकर एक अगस्त से लगेगी निषेधाज्ञा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची । झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर झारखंड विधानसभा (नया विधानसभा) परिसर के 750 मीटर के दायरे में (हाई कोर्ट को छोड़कर) निषेधाज्ञा एक अगस्त से सात अगस्त तक लागू रहेगी। उल्लेखनीय है कि विधानसभा भवन में षष्ठम झारखंड विधानसभा के तृतीय (मानसून) सत्र आहूत होगा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी और अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था के आदेश पर इस विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन, घेराव आयोजित नहीं किया जा सकेगा। इसके मद्देनजर सुरक्षा की दृष्टिकोण से एसडीओ सदर शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा लागू की है। इसके अनुसार उक्त क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होने, किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने, धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली का आयोजन करने और किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करने पर पाबंदी होगी। निषेधाज्ञा सुबह आठ बजे से रात के 10 बजे तक के लिए तक प्रभावी रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष