विधानसभा चुनाव के निमित हिसाबी राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधानसभा चुनाव के निमित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हिसाबी राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। संपर्क के क्रम में झिकरहाटी पूर्वी पश्चिमी,किस्मत कदमसार देवतला आदि पंचायत में संपर्क कर भाजपा समर्थित आजसू के प्रत्याशी अजहर इस्लाम को केला चिन्ह पर मतदान करने हेतु घर-घर जाकर आम जनों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का आह्वान किया।मौके पर भाजपा नबीनगर मंडल के महामंत्री सुरेश मंडल उपाध्यक्ष भुटु कुनाय भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सादेकुल आलम झिकरहाटी उच्च विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक अशोक प्रमाणिक दुर्लभ प्रमाणिक भवानंद मंडल अरुण मंडल दिलीप मंडल निरेन मंडल आदि मौजूद थे।मौके पर उपस्थित हिसाबी राय कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी अजहर इस्लाम के पक्ष में वोट मांगे ताकि विधानसभा पाकुड़ विधानसभा में 25 सालों के कुशासन से छुटकारा मिले और नया विधायक पाकुड़ विधानसभा में बन सके।आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा इस बार गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है जिसके तहत संगठन ने आजसू से युवा और तेज तर्रार अजहर इस्लाम को प्रत्याशी बनाया है जिसका चुनाव चिन्ह केला छाप है और इस चिह्न पर बटन दबाकर हमें मतदान कर आजसू प्रत्याशी को जीतने का काम करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय