विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा:विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर राधानगर पुलिस व इंडियन तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का अगुवाई राधानगर थाना के सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी ने किया। फ्लैग मार्च पलाशगाछी, पश्चिम प्राणपुर, पूर्वी प्राणपुर व शांति मोड़ होते हुए जितनगर, इंग्लिश,नासघाट एवं राधानगर से मुख्य सड़क होते हुए उधवा चौक से विभिन्न गली मोहल्ले से थाना तक निकाला गया। मौके पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी ने कहा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सजगता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में आम जनता से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जनजाति सुरक्षा मंच की नई प्रखंड कमेटी गठित, सनातन सोरेन बने अध्यक्ष

पाकुड़िया। जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले रविवार, 23 अगस्त 2026 को पाकुड़िया प्रखंड के तलवा स्थित गिरी वनवासी कल्याण परिसर में विशेष बैठक आयोजित

हिरणपुर में पेसा कानून के तहत ग्राम सभा का गठन, लक्ष्मी देवी सहायक सचिव और गौरव दत्ता कोषाध्यक्ष

हिरणपुर। प्रखंड के सुंदरपुर पंचायत अंतर्गत मौजा सुंदरपुर पंचायत भवन में उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली 2025 के प्रावधानों के तहत पारंपरिक ग्राम

हिरणपुर में गणेश और दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण शुरू

हिरणपुर। आगामी गणेश पूजा और दुर्गा पूजा को लेकर हिरणपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति और सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति,

शिवपुर सेवा शिविर में कांवरियों का होगा सम्मान, इलाज से लेकर फलाहार तक की व्यवस्था

गोड्डा। सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए शिवपुर में समाजसेवी सह राष्ट्रीय विभूति मंच के अध्यक्ष राजेश झा की