विधायक के सौजन्य से झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने गरीब व असहायों के बीच बांटा कंबल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा सरसा पंचायत के विभिन्न गांवों के सैकड़ों गरीब व असहाय महिलाओं व बुजुर्गों के बीच झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य हाजी समद अली ने कंबल का वितरण किया। जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए लिट्टीपाड़ा विधायक श्री हेमलाल मुर्मू जी के सौजन्य से गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है, ताकि इस शीतलहरी में गरीब व असहाय व्यक्ति को थोड़ी राहत मिल सके। कंबल पाकर महिलाओं व बुजुर्गों ने विधायक हेमलाल मुर्मू व जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कंबल मिलने से इस कड़ाके भरी ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
मौके पर मसलुद्दीन अंसारी, तरुण मंडल, पांडा मुखिया, अलकाश, प्रेम मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन