वेटिकन की तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : राजधानी के रातू रोड इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ‘आरआर स्पोर्टिंग क्लब’ द्वारा 85 लाख की लागत से तैयार इस पंडाल को वेटिकन चर्च की तर्ज पर बनाया गया है। क्लब के प्रमुख झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता विक्की यादव हैं। पंडाल के भीतर और बाहर वेटिकन चर्च का स्वरूप दिया गया है, साथ ही ईसा मसीह, मदर मैरी और अन्य कैथोलिक धर्मगुरुओं की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। इसे आम श्रद्धालुओं के लिए 26 या 27 सितंबर को खोला जाएगा। इस पर विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और जनजाति सुरक्षा मंच जैसे संगठनों ने तीखा विरोध जताया है। उनका कहना है कि यह हिंदू आस्था और धार्मिक भावनाओं के प्रतिकूल है। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि जेएमएम नेता विक्की यादव के नेतृत्व में बना यह पंडाल “धर्मांतरण का अड्डा” है। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा ने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ कड़ा विरोध किया जाएगा। हालांकि आयोजकों ने आरोपों से इनकार किया है। आरआर स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि थीम पूरी तरह से कलात्मक दृष्टि से चुनी गई है और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने बताया कि पंडाल पर्यावरण-अनुकूल है और इसे 70-80 कारीगरों ने तैयार किया है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण