वैवाहिक विवाद तथा परक्राम्य लिखित अधिनियम के मामलों से संबंधित विशेष लोक अदालत के आयोजन को लेकर बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज।मंगलबार को वैवाहिक विवाद तथा परक्राम्य लिखित अधिनियम के मामलों के निपटारे हेतु विशेष लोक अदालत के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक।झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में 22 फरवरी, 2025 को एक दिवसीय वैवाहिक विवाद तथा परक्राम्य लिखत अधिनियम (एन. आई. एक्ट) से संबंधित मुकदमों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है। इसी कड़ी में आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज के अध्यक्ष अखिल कुमार की अध्यक्षता में न्याय मंडल के सभी न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। उन्होंने पदाधिकारीयों को निर्देश दिया कि इस विशेष लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा विवादों का निपटारा करें ताकि पक्षकारों को परेशानी ना हो और उन्हें उचित न्याय मिल सके।इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव, विश्वनाथ भगत ने बताया कि 7 जनवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक संबंधित वादों के पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया जाएगा, 17 फरवरी 2025 से 21फरवरी 2025 तक प्री- लोक अदालत सिटिंग का आयोजन कर पक्षकारों से बातचीत कर मामले को सुलझाया जाएगा तथा दिनांक 22 फरवरी 2025 को विशेष लोक अदालत का आयोजन उन सभी वादों का निपटारा किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले