व्यय प्रेक्षक ने अभ्यर्थियों का पहला व्यय लेखा का किया मिलान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के अभ्यर्थियों का व्यय सम्बंधी लेखा की पहली जांच व्यय प्रेक्षक संजय नरगस, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार, कोषांग के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी की उपस्थिति में सूचना भवन सभागार में किया गया। इस दौरान 04- लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र, 05-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र एवं 06 महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी व उनके प्रतिनिधि चुनावी व्यय मिलान हेतु उपस्थित हुए। विदित हो कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा सभी अभ्यर्थियों के व्यय सम्बंधी लेखा की जांच हेतु तीन तिथियां निर्धारित की गई हैं । दूसरा व्यय लेखा मिलान 11 नवंबर एवं तीसरा व्यय लेखा मिलान 18 नवंबर को किया जाएगा । पूर्वाह्न 10:30 से 5:00 बजे अपराह्न तक व्यय लेखा का मिलान किया जा रहा। उक्त को लेकर अभ्यर्थी को स्वयं अथवा अपने प्राधिकृत चुनाव अभिकर्ता के माध्यम से लेखा जांच दल के समक्ष जांच कराने हेतु मूल व्यय पंजी के साथ उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी