शराब घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के एक और आईएएस गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांचीः झारखंड में हुए शराब घोटाले में एसीबी ने एक और बड़ी कारवाई की है. एसीबी ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को अमित प्रकाश से दिन भर पूछताछ के बाद देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अमित प्रकाश दिसंबर 2024 तक उत्पाद विभाग में आयुक्त के साथ साथ जेएसबीसीएल के एमडी के प्रभार में रहे थे.एसीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व आईएएस अधिकारी और तत्कालीन उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है. विनय चौबे के बाद अमित प्रकाश दूसरे आईएस है जिनकी गिरफ्तारी शराब घोटाला मामले में की गई है. पूर्व आईएएस अधिकारी अमित प्रकाश को 13 जून को पूछताछ के बाद मंगलवार को भी एसीबी ने बुलाया था. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार करने के बाद अमित प्रकाश को एसीबी की विशेष अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया. उससे पहले पूरे दिन पूछताछ के बाद एसीबी के सवालों का अमित जवाब नहीं दे पाए. एसीबी ने जांच में पाया है कि अमित प्रकाश के कार्यकाल में प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए खुदरा दुकानों में शराब बिक्री के अनुपात में काफी कम राशि जमा करायी गई थी.एसीबी ने जांच में पाया है कि अमित प्रकाश के एमडी रहने के दौरान शराब की बिक्री का घाटा बढ़कर 70 करोड़ हो गया था. दिसंबर 2024 तक अमित प्रकाश पद पर रहे थे. इस दौरान हुए अनियमितता का आंकलन एसीबी ने किया है. एसीबी ने जांच में पाया है कि अमित प्रकाश के पास बैंक गारंटी को इनकैश कर जेएसबीसीएल के खाते में पैसा जमा कराने का अधिकार था, लेकिन उन्होंने इस दिशा में पद पर रहते हुए कोई कदम नहीं उठाया. मंगलवार को पूछताछ के दौरान अमित प्रकाश ने एसीबी के सवालों पर टालमटोल किया, साथ ही उनके द्वारा अनुसंधान में सहयोग नहीं किया गया.एसीबी ने जांच में पाया है कि अमित प्रकाश के एमडी रहने के दौरान शराब की बिक्री का घाटा बढ़कर 70 करोड़ हो गया था. दिसंबर 2024 तक अमित प्रकाश पद पर रहे थे. इस दौरान हुए अनियमितता का आंकलन एसीबी ने किया है. एसीबी ने जांच में पाया है कि अमित प्रकाश के पास बैंक गारंटी को इनकैश कर जेएसबीसीएल के खाते में पैसा जमा कराने का अधिकार था, लेकिन उन्होंने इस दिशा में पद पर रहते हुए कोई कदम नहीं उठाया. मंगलवार को पूछताछ के दौरान अमित प्रकाश ने एसीबी के सवालों पर टालमटोल किया, साथ ही उनके द्वारा अनुसंधान में सहयोग नहीं किया गया.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष