शराब घोटाले में विनय कुमार सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : शराब घोटाला केस में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के सहयोगी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह भी गिरफ्तार होंगे। वे नेक्सजेन कंपनी के मालिक हैं। पूरे मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने विनय कुमार सिंह को पूछताछ के लिए दो-दो बार समन किया, लेकिन वे एसीबी के सामने उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद ही एसीबी ने कोर्ट से विनय कुमार सिंह का गिरफ्तारी वारंट लिया है। एसीबी ने नौ जून को ही विनय कुमार सिंह का गिरफ्तारी वारंट लिया है और उसके बाद से ही उनकी तलाश चल रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही एसीबी उन्हें गिरफ्तार करेगी। एसीबी के केस, समन के विरुद्ध कारोबारी विनय कुमार सिंह ने भी रांची स्थित एसीबी की विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। उनकी याचिका पर 10 जून को कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई थी, जिसमें अदालत ने एसीबी से केस डायरी मांगा है। अब इस मामले में जमानत याचिका पर 20 जून को सुनवाई होनी है। ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के काले धन का निवेश किया। आरोप है कि शराब घोटाला मामले में विनय कुमार चौबे के माध्यम से अवैध तरीके से अर्जित धन को विनय कुमार सिंह ने निवेश किया है। एसीबी को भी खातों के विश्लेषण में इससे संबंधित इनपुट मिले हैं, जिसके आधार पर ही उनसे एसीबी पूछताछ करना चाहती थी। शराब घोटाला केस में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने भी विनय कुमार सिंह के ठिकानों पर पूर्व में छापेमारी की थी और आईएएस विनय कुमार चौबे से उनके रिश्तों को उजागर किया था। ईडी ने जांच के क्रम में यह भी खुलासा किया है कि विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता विनय कुमार सिंह की कंपनी नेक्सजेन में कंस्ल्टेंट के रूप में काम की और इसके एवज में विनय सिंह ने छह साल के भीतर उनके खाते में 1.26 करोड़ का भुगतान भी किया था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के अंतिम ताड़ोकी-रावघाट खंड का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा–रावघाट परियोजना का अंतिम 17.5 किलोमीटर रेल

भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान किया

‘प्रोजेक्ट राहत’, ‘प्रोजेक्ट ध्वस्त’ और Advance AI – ‘ताकत है MY’ नवाचारों का किया शुभारंभ

  रायपुर:  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित अंत्योदय सेवा वंदन पर्व,

पाकुड़ में पीएलवी के क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, दिए जरूरी निर्देश

पाकुड़: झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर