शहरी क्षेत्र पाकुड़ में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह के तहत टी–4 कैंप का आयोजन

एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह के अंतर्गत शहरी क्षेत्र पाकुड़ में विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर टी–4 कैंप (Test, Treat, Talk एवं Track) आयोजित किया गया। इस कैंप में किशोर–किशोरियों और महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच की जा रही है।

एनीमिया भारत में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिससे किशोरों का शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है। वहीं गर्भवती महिलाओं में एनीमिया होने पर गर्भस्थ शिशु के वजन और मस्तिष्क विकास में कमी आ सकती है, जिससे जन्म के बाद बच्चे के कुपोषण की संभावना बढ़ जाती है। इसको देखते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय–समय पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से एनीमिया की स्क्रीनिंग और उपचार कराया जाता है।

झारखंड राज्य में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह 15 दिसंबर 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक मनाया जा रहा है। पाकुड़ जिले में सप्ताह भर विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर विशेष कैंप आयोजित कर एनीमिया की जांच और परामर्श की सुविधा दी जा रही है।

आज आदर्श विद्यालय, बिल्टू एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित टी–4 कैंप का जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एस. के. झा, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक श्री विनोद कुमार वर्मा एवं लोक स्वास्थ्य प्रबंधक श्री फहीम अख्तर ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष