शालिग्राम मंडल की सोमवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: तीन पहाड़ थाना क्षेत्र के लालबन तीनपहाड़ झपाई पुल के समीप कल्याणचक-दलाही फाटक निवासी शालिग्राम मंडल की सोमवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं इस घटना से व्यवसायी वर्ग में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। उधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तीनपहाड़ थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस छानबीन कर रही है इस पास का सी सी टीवी खंगाल रहा है। वहीं मामले को लेकर बरहरवा डीएसपी नितिन खेड़लवाल ने बताया कि मृतक शालिग्राम मंडल रोजाना की तरह अपना व्यवासाई कलेक्शन लेकर घर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में लालबान पुल के समीप दो अज्ञात अपराधियों ने मृतक को पीछे से गोली मार मृतक के पास अनुमानित एक लाख से अधिक रुपए लूट कर फरार हो गए है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।इस मौके पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी मोहम्मद शाहरुख, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, तालझारी थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर छानबीन कर रहे थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष