शून्यकाल समिति के संयोजक प्रो. ललित नारायण मंडल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर ; बिहार विधानसभा की शून्यकाल समिति के संयोजक एवं सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने सोमवार को भागलपुर जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। जिला अतिथिगृह सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के विभिन्न सरकारी विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और आम नागरिकों को मिल रहे लाभ की जानकारी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से ली गई।

समीक्षा के दौरान प्रो. ललित नारायण मंडल ने अधिकारियों से यह जानकारी ली कि सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिले के नागरिकों तक किस प्रकार पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं और कठिनाइयों को दूर करने के साथ सरकारी विभागों को अधिक सक्रिय, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। अधिकारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि क्षेत्र में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे।

प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि विकास योजनाओं की सफलता का वास्तविक मूल्यांकन कागजी आंकड़ों से नहीं, बल्कि धरातल पर आम जनता को मिल रहे लाभ से होता है। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के साथ अधिकारियों की सक्रिय एवं संवेदनशील भागीदारी जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक