श्रद्धालुओं के आस्था व विश्वास का केंद्र है निमतल्ला स्थित मां आनंदमयी काली मंदिर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ :- शहर के निमतल्ला स्थित मां आनंदमयी काली मंदिर में विगत 1000 वर्षों से अधिक समय से पहले से यहां काली पूजा होती चली आ रही है। लोगों का ऐसा विश्वास है कि मां आनंदमयी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें अवश्य पूरी होती है। शायद यही वजह है कि यह काली मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था व विश्वास का केन्द्र बना हुआ है। श्रद्धालुओं के इसी विश्वास के कारण ही इस मंदिर में पूजा अर्चना करने वालों की हमेशा उपस्थिति देखी जाती है। सन 1972 ई. में महेशपुर क्षेत्र के पुरोहित खिरोद पंडित, व पाकुड़ के जाने माने फुनु शुक्ला ने पूजा किया था, इसके बाद से तारपीठ से पुरोहित आकार, तांत्रिक विधि से पूजा होता है, जिम्मेवारी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी के पास रही।

वर्षो से है , नीलकंठ घोष , सत्यदेव पाल , जितेंद्र मंडल, सुजय सरकार, उत्तम घोष आदि सदस्यों ने मां आनंदमयी काली की पूजा समारोह सम्पन्न कराने की जिम्मेवारी निभाई। यहा प्रत्येक शनिवार को भी मां की महापूजा एवम आरती होती है, तथा हर आमावश्या को भी मां काली का भव्य पूजा आरती का आयोजन किया जाता है, जहां भक्तो का ताता लगा रहता है। यहां तांत्रिक विधि से होता है पूजा, तथा बली प्रथा के अनुरूप मां को बली भी दिया जाता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले