श्राद्धकर्म संपन्न होने तक नेमरा में ही रहेंगे हेमंत सोरेन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि दी. गुरुजी का श्राद्धकर्म 10 दिन का होगा. ऐसे में श्राद्धकर्म तक सीएम हेमंत सोरेन नेमरा गांव में ही रहेंगे. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी धार्मिक विधि-विधानों में पूर्ण भागीदारी का निर्णय लिया है. हेमंत सोरेन इस दौरान नेमरा में अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे और पिता की स्मृतियों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त करेंगे. गौरतलब है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास नेमरा (रामगढ़) में संपन्न हुआ. इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन, समर्थक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे. हजारों लोगों की उपस्थिति ने मुख्यमंत्री को इस कठिन घड़ी में सांत्वना और संबल प्रदान किया. गुरू जी को अंतिम विदाई देते समय ना केवल लोगों की आंखें नम थीं, बल्कि आसमान भी रो पड़ा था. हर घर में सन्नाटा पसर गया था. इतना ही नहीं शिबू सोरेन के अंतिम दीदार के लिए रांची से नेमरा तक लोगों ने बेसब्री से इंतजार किया. गुरुजी के चाहने वाले सुबह से ही सड़कों के किनारे खड़े थे. बता दें कि दिशोम गुरु का श्रद्धाकर्म 10 दिन का ही होगा. परंपरा के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि जिनकी मृत्यु हो जाती है, वो तीन दिन में हवा में चले जाते हैं, इसलिए उनकी छांव तो हमलोग उनके घर ले जाएंगे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष