श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, डीएम ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सुल्तानगंज मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनने वाले लेजर शो और लाइटिंग व्यवस्था को आधुनिक, भव्य और आकर्षक बनाने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता धीरेंद्र कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, गोपनीय शाखा प्रभारी सुधीर कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रघुनाथपुर विद्युत सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। 19 अगस्त 2026

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में