सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : विधायक, महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डॉ भारती कश्यप एवं जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर ने पुराना सदर अस्पताल परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।जागरूकता रथ आमजनों के बीच जाकर सड़क सुरक्षा के यातायात नियमों के पालन को लेकर करेगा जागरूक

हिट एंड रन के मामले में 2 मृतक के आश्रितों को 2 लाख रुपये का मुआवजा राशि दिया गया

पाकुड़ जिला में 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सड़‌क सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से माननीय विधायक महेशपुर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार एवं उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के द्वारा पुराना सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी जाएगी जिससे वाहन चालकों की लापरवाही से सड़क पर होने वाले हादसों को कम किया जा सके।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी लोगों को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता है। इस अभियान के माध्यम से आमजनों को यातायात नियमों के पालन की महत्ता समझाई जाएगी और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जाएगा। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमेगा और स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करेगा। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग, चार पहिया या भारी वाहन चालकों के बीच सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तेज रफ्तार में वाहन नहीं चलाने और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने में हतोत्साहित करने पर बल दिया जाएगा ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न