सनौर से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, 105 किमी पैदल यात्रा कर पहुंचेंगे देवघर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बसंतराय: धान की खेती का काम पूरा होने के बाद बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सनौर गांव से दर्जनों कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों ने अच्छी फसल की पैदावार और परिवार के बेहतर स्वास्थ्य की कामना को लेकर बाबा धाम की यात्रा शुरू की। हर वर्ष की तरह इस साल भी भादो माह में गांव से महिला, पुरुष, युवा और बच्चों का जत्था कांवर यात्रा पर निकला।

सनौर गांव से रवाना हुए कांवरिया पहले सुल्तानगंज पहुंचेंगे। यहां गंगा नदी से जल भरने के बाद कांवरिया करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और बाबा को जल अर्पित करेंगे।

कांवर यात्रा को लेकर महिला, पुरुष, बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवरियों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की। गांव से रवाना होने के दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया।

कांवरियों के जत्थे में विकास यादव, गुलशन ठाकुर, अमित राज, विद्याकर शर्मा, रिंटू शर्मा, अजय मंडल, चंदन झा, पुरुषोत्तम, आयुष, अंकित, सत्यम समेत कई महिला-पुरुष और युवा शामिल रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सनौर गांव में भादो माह में बाबा धाम जाने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। खेती का काम पूरा करने के बाद ग्रामीण बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए यात्रा पर निकलते हैं और अच्छी फसल, सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना करते हैं।`

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार में गंगा का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा चिंता, 13 तटवर्ती जिलों में निगरानी तेज; CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

पटना: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

सनौर से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, 105 किमी पैदल यात्रा कर पहुंचेंगे देवघर

बसंतराय: धान की खेती का काम पूरा होने के बाद बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सनौर गांव से दर्जनों कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के

गोड्डा में टीचर्स डे क्विज कॉन्टेस्ट: नेहा-रिया की जोड़ी ने मारी बाजी, अनीषा-रवि दूसरे स्थान पर

गोड्डा: शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय आकाश इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स की ओर से आयोजित दो दिवसीय समारोह के पहले दिन शुक्रवार को सामान्य ज्ञान

वर्षों से दबंगों के कब्जे में थी प्रधानी जमीन, प्रशासन ने कार्रवाई कर प्रधान को दिलाया दखल-कब्जा

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांचपुर सांखी में पिछले पांच-छह वर्षों से विवादित प्रधानी जमीन पर चले आ रहे कब्जे के मामले में प्रशासन