समर्पण और शांति का संदेश ,ख्रीस्त राजा पर्व पर रांची में निकली भव्य शोभायात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची: राजधानी रांची में रविवार को ईसाई समुदाय ने ख्रीस्त राजा पर्व पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। प्रार्थना के बाद शहर के कई हिस्सों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गीत-संगीत, प्रार्थना और धार्मिक झांकियों के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। लालपुर में शोभायात्रा का सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। यहां महिलाएं, युवा व वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। समुदाय के सदस्यों ने बताया कि यह पर्व यीशु मसीह की करुणा, प्रेम, त्याग और नेतृत्व को याद करने का अवसर होता है। शोभायात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी। लालपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और भीड़ नियंत्रण व यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कई जगह जवानों को लगाया गया। पूरे रूट पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में पानी, प्राथमिक चिकित्सा व हेल्प डेस्क की व्यवस्था की। कई स्थानों पर बच्चों ने थीम आधारित झांकियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और आकर्षक बनाए रखा। समुदाय के लोगों ने शांति, प्रेम और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देते हुए ख्रीस्त राजा पर्व का समापन किया।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों