सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बदलेगा बिहार, बोले इंजीनियर श्रीकांत कुशवाहा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: गोराडीह दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने क्षेत्र को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही एक नवनिर्मित कॉलेज का उद्घाटन भी किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर श्रीकांत कुशवाहा विशेष रूप से चर्चा में रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंच पर इंजीनियर श्रीकांत कुशवाहा का माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस सम्मान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों के बीच यह चर्चा रही कि मंच पर कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बावजूद श्रीकांत कुशवाहा को विशेष महत्व दिया गया।

मीडिया से बातचीत में इंजीनियर श्रीकांत कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में विकास की गति तेज हुई है और सरकार सभी वर्गों के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासवादी सोच को आगे बढ़ाते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

श्रीकांत कुशवाहा ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास होगा और राज्य आने वाले समय में एक समृद्ध एवं विकसित प्रदेश के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है और यही बिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

तारानगर और झुकरहट्टी पंचायत में एसआईआर हेल्प डेस्क, लोगों को मिली निःशुल्क सहायता

पाकुड़: तारानगर और झुकरहट्टी पंचायत में एसआईआर हेल्प डेस्क का आयोजन कर स्थानीय लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में निःशुल्क सहायता प्रदान की

अजहर इस्लाम पर बाल श्रमिक से काम कराने का आरोप, FIR दर्ज

पाकुड़: अजहर इस्लाम पर बाल श्रमिक से काम कराने के आरोप में कानूनी शिकंजा और कस गया है। पहले से निषेधाज्ञा उल्लंघन, सरकारी कार्य में

पाकुड़ रथ मेला चोरी मामला: पश्चिम बंगाल के दो शातिर चोर गिरफ्तार

पाकुड़: पाकुड़ रथ मेला चोरी मामले में नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रथ मेला में श्रद्धालुओं और मेला घूमने आए लोगों के

पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में विदाई व स्वागत समारोह

हिरणपुर: पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय, हिरणपुर में शुक्रवार को तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन