उधवा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार रविवार को उधवा प्रखंड सभागार कक्ष में विधिक सेवाएं सह मेगा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजमहल व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश आलोक ओझा,बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी व जीपीएस बलराम दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान न्यायधीश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों को अपनी हक एवं अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। विवादित मामले का निपटारा यथा संभव समाज में ही समाधान करने की बात कहीं। शिविर में उपस्थित कुछ लाभुकों ने नया राशन कार्ड नहीं बनने व पानी की समस्याओं को लेकर शिकायत की जिसका समाधान मौके पर कर्मचारियों को करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में लाभुकों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड में 5,अबुआ आवास योजना में 5, प्रधानमंत्री आवास योजना में 1, जेएसएलपीएस सखी मंडल को 17 लाख रूपये का चेक,कृषकों को मक्का बीज का वितरण,धोती साड़ी में 5,वृद्धा पेंशन में 5, दिव्यांग पेंशन में 5,सावित्री बाई फुले योजना में 5, स्कूली 13 बच्चों के बीच साइकिल व वर्ग 1 के छः बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया, मिट्टी जांच प्रमाण पत्र में 5 व दो लोगों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। मौके पर सीआई दारा पासवान,बीपीओ प्रिय रंजन,राजस्व उप निरीक्षक मनोज कुमार,गुलाब पासवान, कनीय अभियंता शाहिन रजा,पीएलभी सुशील हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे।
गोड्डा: विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें कार्य – डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत
गोड्डा: उपायुक्त के निर्देश पर डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विस्पुते श्रीकांत यशवंत की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा द्वारा संचालित विभिन्न विकास

